Maa Durga Aarti in Hindi | मां दुर्गा की आरती | Navratri 2020 (Summer Season)
Maa Durga Aarti in Hindi
मां दुर्गा की आरती
ॐ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी
तुमको निसदिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिव री। ॐ जय…
मांग सिंदूर विराजत, टीको मृगमद को (मैया टीको मृगमद को)
उज्ज्वल से दोउ नैना चंद्रबदन नीको। ॐ जय…
कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै (मैया रक्ताम्बर राजे)
रक्तपुष्प गल माला, कंठन पर साजै। ॐ जय…
केहरि वाहन राजत, खड्ग खपरधारी (मैया खड्ग खपरधारी)
सुर-नर मुनिजन सेवत, तिनके दुःखहारी। ॐ जय…
कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती (मैया नासाग्रे मोती)
कोटिक चंद्र दिवाकर, राजत समज्योति। ॐ जय…
शुम्भ निशुम्भ बिडारे महिषासुर घाती(मैया महिषासुर धाती)
धूम्र विलोचन नैना निशदिन मदमाती। ॐ जय…
चौंसठ योगिनि मंगल गावत नृत्य करत भैरों (मैया नृत्य करत भैरों)
बाजत ताल मृदंगा अरू बाजत डमरू। ॐ जय…
भुजा चार अति शोभित खड्ग खपरधारी (मैया खड्ग खपरधारी)
मनवांछित फल पावत सेवत नर नारी। ॐ जय…
कंचन थाल विराजत अगर कपूर बाती (मैया अगर कपूर बाती)
श्री मालकेतु में राजत कोटि रतन ज्योति। ॐ जय…
श्री अम्बेजी की आरती जो कोई जन गावै (मैया जो कोई जन गावै)
कहत शिवानंद स्वामी सुख-सम्पत्ति पावै। ॐ जय…
Navratri 2020 (Summer Season) | What is Navratri | How to Worship during Navratri 2020